Supaul News: मिट्टी की सेहत बचाने को किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह: बीएओ
सुपौल, नवम्बर 16 -- प्राकृतिक खेती और मिट्टी संरक्षण पर जागरूकता Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को मौजहा पंचायत में आत्मा की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से खेतों की मिट्टी की सेहत लगातार बिगड़ रही है। इसे रोकने के लिए किसानों को खेती का तरीका बदलना होगा। बीएओ प्रवीण कुमार मंडल ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग कर मिट्टी को जीवंत रखना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी, तभी खेत वर्षों तक अच्छी फसल दे सकेंगे। उन्होंने किसानों को बिना मिट्टी जांच कराए और खाद का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.