Supaul News: महीनों से चल रहा शौचालय स्थल चयन का विवाद सुलझा, चापाकल के समीप बनेगा सामुदायिक शौचालय
सुपौल, सितम्बर 2 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड के माधोपुर पंचायत के वार्ड 10 स्थित महादलित बस्ती में शौचालय निर्माण को लेकर महीनों से चल रहा स्थल चयन का विवाद बुधवार को सुलझा लिया गया। बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता महादलित बस्ती पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर विवाद के कारणों की जानकारी ली। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य भवेश कुमार यादव, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर शौचालय निर्माण के लिए निर्विवाद रूप से स्थल का चयन किया गया। बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों की सहमति से बस्ती स्थित चापाकल के समीप शौचालय निर्माण कराने पर सहमति बनी है। पंचायत समिति मद में राशि प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान बीडीओ ने कबीर कृपानाथ उच्च प्लस टू विद्यालय के सामने निर्माणाधीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.