Supaul News: भूमि विवाद में अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत
सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से सटे छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालपाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 15 में बुधवार को भूमि विवाद के दौरान एक 52 वर्षीय व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया कला पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी बलराम यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अररिया जिले भरगामा एवं राजेश्वरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.