Supaul News: भीमनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत पांच पर हत्या का आरोप
सुपौल, अक्टूबर 17 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता भीमनगर थाना क्षेत्र की भगवानपुर पंचायत के रानीगंज वार्ड संख्या-3 में शनिवार को 22 वर्षीय विवाहिता गुंजा देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया है। मृतका के परिजनों के अनुसार, गुंजा देवी की शादी वर्ष 2022 में ललन पासवान से हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि शराब पीने से रोकने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात पति ने मायके वालों को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अगले दिन गुंजा की मौत की सूचना मिली। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पति सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.