सुपौल, नवम्बर 6 -- Supaul News: सरायगढ़ निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के एचएम और आईसीडीएस विभाग के अधिकारी और कर्मियों की बैठक बीडीओ अच्युतानंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित कुल 54 आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीक के विद्यालय में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने के लिए विद्यालय में खाली भवन देने, या भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध होने पर जमीन देने सहित अन्य प्रकार के विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बीईओ शिवाशकर पंडित, सीडीपीओ लक्ष्मी रानी, आईसीडीएस प्रखंड समन्वयक रतन प्रकाश, महिला पर्यवेक्षिका, एचएम विनायक प्रसाद यादव, नित्यानंद भार्गव, सत्येंद्र कुमार, रामेश्वर शर्मा, दिलीप कुमार, घनश्याम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन...