Supaul News: भरना टोला में 15 साल से सड़क जर्जर, ग्रामीण जीवन अस्त-व्यस्त
सुपौल, जुलाई 11 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की हुलास पंचायत स्थित भरना टोला वार्ड नंबर 4 में पिछले 15 वर्षों से सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। करीब डेढ़ दशक पहले हुई ईंट सोलिंग के बाद से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिसके चलते यह पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लगभग 1200 की आबादी वाला यह गांव आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पंचायत के मुखिया को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है, लेकिन सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों देव नारायण मंडल, छेदी मंडल, जगदीश मेहता, दुःखा यादव, राजेंद्र यादव, रामचन्द्र शर्मा, कुंजीलाल शर्मा, नागेश्वर शर्मा, रमेश मंडल और कृष्णदेव मेहता सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.