सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता मरिचा स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सुपौल की ओर से मंगलवार को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम सावन कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर डीएम ने सभी प्रशिक्षुओं से 35 दिवसीय कार्यक्रम की उपलब्धि की जानकारी ली। साथ ही उन्हें ब्यूटी पार्लर खोलने से पहले अनुभव प्राप्त करने के लिए किसी ब्यूटी पार्लर में पहले काम करने की सलाह दी, ताकि भविष्य में उन्हें कोई बाधा न आये। डीएम ने सभी को अपने-अपने इलाकों के अन्य लोगों को भी प्रशिक्षण के लिए जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार, एसबीआई सीएम साहिल सिंह, एलडीएम सुपौल बागिश कुमार झा, आरसेटी ...