सुपौल, सितम्बर 5 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि त्रिवेणीगंज बाजार में बिना निबंधन संचालित उमदा अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं सीएन नर्सिंग होम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उमेश कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों संस्थानों की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई थी। जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने के बाद दोनों संस्थानों को सील कर दिया गया था। अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा दिए आवेदन में कहा गया है कि 8 अगस्त 2026 को बाजार में खादी भंडार के सामने संचालित उमदा अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई थी। जांच के दौरान केंद्र में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं एवं सरकारी नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना वैध निबंधन के संचालित पाया गया। जांच के दौरान केंद्र ...