सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि कड़ाके की आग बरसाती गर्मी होने के बावजूद भी बिजली की आंखमिचौली बंद नहीं हुई है जिससे इस भीषण गर्मी में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। फीडर से किए जा रहे विद्युत आपूर्ति का हाल बदहाल हो गया है। आम उपभोक्ताओं के शिकायत के बावजूद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। दिन में लगभग हर घंटे में दस मिनट भी बिजली टिक नहीं पाती है और रात में तो बिजली गुल ही रहती है। इस संबंध में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने कहा है कि आंधी और बरसात में कहीं पोल गिर जाता है तो कहीं वृक्ष गिरकर विद्युत आपूर्ति को बाधित कर देती है। पोल और तार को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर खेद जताते हुए यह आश्वासन दिया है कि कल शुक्रवार से बिजली क...