Supaul News: बाल दिवस पर 151 पौधे लगाए, बच्चों को बांटे 151 कटहल के पौधे
सुपौल, नवम्बर 16 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। बाल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए निसर्ग मानव फाउंडेशन की ओर से छातापुर प्रखंड अंतर्गत चुन्नी पंचायत के कामत किशुनगंज गांव स्थित कबीर मठ प्रांगण में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रीमेन डॉ. रामप्रकाश रवि ने किया। इस दौरान अशोक, आम, लीची, कटहल एवं महोगनी सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 151 पौधे लगाए गए। वहीं, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से 151 कटहल के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ हवा और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि जिस तरह जन्मदिन और त्योहारों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.