Supaul News: बालू लदे ट्रक ने छीनी युवक की जिंदगी, एसएच-91 पर दर्दनाक हादसा
सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंग चौक के पास सोमवार शाम एसएच-91 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड 9 निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अरुण अपनी नई बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित हीरो शोरूम आए थे। सर्विसिंग के बाद वह बाइक से अपने घर डहरिया लौट रहे थे। इसी दौरान बजरंग चौक के समीप उत्तर दिशा से दक्षिण की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक से साइड लेने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.