Supaul News: बारिश ने खोली बाजार की जर्जर सड़क की पोल, गड्ढों में जमा पानी से बढ़ी परेशानी
सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: प्रतापगंज,निज प्रतिनिधि पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने प्रतापगंज बाजार की जर्जर सड़कों की स्थिति और खराब कर दी है। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शंकर चौक से पेट्रोल पंप चौक तक की सड़क की हालत बदतर हो गई है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण छोटे वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं पैदल राहगीरों को भी कीचड़ और जलजमाव के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क मरम्मति को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.