सुपौल, सितम्बर 12 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता श्रीश्री 108 बाबा गणिनाथ गोविन्द की 14वीं जयंती समारोह को लेकर शनिवार को बसहा साहेब टोला से भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़े और बाबा गणिनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। झांकी की शुरुआत बाबा गणिनाथ धाम, बसहा साहेब टोला वार्ड नंबर एक से हुई। बाबा गणिनाथ गोविन्द पूजा एवं मंदिर निर्माण जिला समिति, बसहा के बैनर तले निकली झांकी बसहा और थुमहा होते हुए एनएच-327ई के रास्ते निर्मली बाजार पहुंची। इसके बाद हटवेरिया, हरदी दुर्गा स्थान, रामनगर, तुलापट्टी सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए झांकी पुनः साहेब टोला स्थित बाबा गणिनाथ धाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बाबा गणिनाथ की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब...