Supaul News: बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज, उद्घाटन की बाट जोह रहा वीरपुर का एफएमआरसी
सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता कोसी की बाढ़ और कटाव का दंश झेलने वाले सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लिए वीरपुर का फिजिकल मॉडलिंग रिसर्च सेंटर (एफएमआरसी) बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है। करीब 106 से 108 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक केंद्र का शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन, कोसी नदी के मॉडल, बराज मॉडल और विभिन्न प्रयोगशालाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को उद्घाटन से पहले शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, पौधारोपण और तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्घाटन से पहले केंद्र को पूरी तरह व्यवस्थित और क्रियाशील बनाने की दिशा में सभी संबंधित अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.