Supaul News: बाइक सहित 150 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, अक्टूबर 24 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली। बरामद शराब की मात्रा 45 लीटर बताई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे पुलिस की गश्ती टीम अंदौली से बैजनाथपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अंदौली पंचायत के वार्ड एक स्थित तटबंध के रास्ते बैजनाथपुर गांव से अंदौली चौक की ओर आ रही बाइक पर सवार दो लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी। बाइक पर लदा बोरा और एक व्यक्ति की पीठ पर टंगा काला बैग देखकर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद गश्ती दल ने बाइक रोककर तलाशी ली। तलाशी में बोरे और बैग से 150 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.