सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता एनएच 27 पर सोमवार शाम करीब चार बजे नारायणपुर गांव के पास एक बस की ठोकर से नारायणपुर गांव के श्याम सुंदर मंडल के 14 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि एनएच 27 पर नारायणपुर गांव के पास दरभंगा से नरपतगंज जोगबनी जाने वाली बस गलत साइड से जा रही थी। इस कारण एनएच 27 पार कर रहे श्याम नारायण मंडल के 14 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को सड़क पार करने के क्रम में बस ने ठोकर मार दी। जिससे संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने संतोष कुमार को रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- कोचिंग से लौट रहे छठी कक्षा के छात्र की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत लेकिन हालत गंभीर होने के कारण राघोपुर रेफरल अस्पताल से इलाज के बाद नेपाल के एक अस्पताल म...