सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रतापगंज प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में सोमवार, 26 अक्टूबर को बासंतिक रबी महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार, खेती की लागत कम करने और कृषि के माध्यम से आमदनी बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, मिट्टी की गुणवत्ता के अनुरूप फसलों का चयन करने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियांशु राज, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश कुमार राय तथा कृषि समन्वयक अरविंद कुमार चौधरी, सुभाष मरिक एवं सत्यनारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा के प्रखंड अध...