सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि बिहार परिसीमन 2026 के तहत प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र में डिजिटल परिसीमन का कार्य शुरू हो गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। कार्य के सफल संचालन के लिए बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा एवं बीपीआरओ शिल्पा कुमारी को प्रखंड नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। बीडीओ ने बताया कि डिजिटल परिसीमन के तहत प्रखंड क्षेत्र में कुल 191 प्रगणक खंड निर्धारित किए गए है। इन प्रगणक खंडों में परिसीमन का कार्य पूरा कराने के लिए 51 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। संबंधित सभी कर्मियों को डिजिटल परिसीमन के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है। कर्मियों को निर्धारित प्रगणक खंडों में जाकर डिजिटल माध्यम से आवश्यक आंकड़े एवं सूचनाएं दर्ज करने का...