सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से जुड़े सात मामलों की सुनवाई की गई। इनमें तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष चार मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित पक्षों को अगली तिथि दी गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल कर्मचारी सिद्धनाथ एवं अरुण मंडल ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। अंचल कर्मियों ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों का त्वरित, पारदर्शी और स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगा...