सुपौल, अगस्त 2 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार अब वाहन जांच का कार्य दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) से नीचे रैंक के पुलिसकर्मी नहीं करेंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुधांशु कुमार द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि वाहन जांच केवल अधिकृत अधिकारी ही करेंगे। इस आदेश के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर वाहन जांच के दौरान निचले रैंक के पुलिसकर्मियों द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान किए जाने और दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आती थीं। नए निर्देश से ऐसी शिकायतों पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: शहर में दिन में भारी वाहनों की नो-एंट्री, दो पड़ाव बिंदुओं में बदलाव स्थानीय नागरिको...