Supaul News: पुलिस ने 828 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद
सुपौल, सितम्बर 19 -- Supaul News: सरायगढ़ निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज पंचायत के टेंगराहा गांव वार्ड 2 में शुक्रवार की रात छापेमारी कर 828 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने टेंगराहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दरवाजा पर बने भुसा व जलावन घर से तलाशी ली गई तो 828 बोतल अलग-अलग मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जबकि पुलिस को देखकर गृहस्वामी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत बरामद शराब मामले में फरार गृहस्वामी वीणा देवी पति जितेन्द्र मेहता के विरुद्ध थाना कांड संख्या 278/26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बोलेरो पर लोड 258 बोतल विदेशी शराब बरामद,केस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.