Supaul News: पिपरा में 158 नशीली सुई के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, अक्टूबर 24 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 158 पीस प्रतिबंधित नशीली सुई के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त सुई की मात्रा 316 एमएल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम थुमहा चौक के पास नियमित शाम पेट्रोलिंग के दौरान वाहन चेकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार पिता- रघु शर्मा, ग्राम- लिटियाही, पिपरा और रूपेश कुमार पिता- शंकर मंडल, ग्राम- अंदौली, थाना- किशनपुर के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बरामद सुई प्रतिबंधित है और इसका उपयोग नशे के रूप में किया जाता है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.