Supaul News: पर्व-त्योहार में बनाए रखें शांति-सद्भाव, प्रशासन के निर्देश का करें पालन : डीएम
सुपौल, अक्टूबर 17 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता पर्व-त्योहार में विधि-व्यवस्था संधारण एवं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सक्रिया है। इसको लेकर डीएम सावन कुमार व एसपी शरथ आरएस ने शुक्रवार देर रात जिले में कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस गश्त का निरीक्षण किया। साथ ही दोनों अधिकारियों ने रात में वाहन जांच अभियान भी चलाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इधर, डीएम सावन कुमार ने आम लोगों से पर्व-त्योहार के बीच शांति एवं सद्भाव बनाए रखने तथा प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दुर्गा पूजा को लेकर जयनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.