Supaul News: पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि पर जरूरतमंद महिलाओं में बांटी साड़ी
सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: सुपौल। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 निवासी समाजसेवी अवधेश कुमार चौधरी ने अपनी पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि पर हुसैन चौक के समीप जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया।उन्होंने ने कहा कि पत्नी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लिया है। इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जाड़े के मौसम में गरीब और नि:सहाय लोगों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया था। आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए यथासंभव प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.