Supaul News: पंचायत परिसीमन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, तकनीकी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
सुपौल, अगस्त 30 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था की इकाइयों का नए सिरे से परिसीमन कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। परिसीमन से जुड़े सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे। पंचायत परिसीमन 2026 को लेकर शनिवार को ई-किसान भवन में तकनीकी कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने कर्मियों को मानचित्र डाउनलोड करने, ईबी की सीमा जोड़ने तथा क्षेत्र से एकत्रित नए परिसीमन डेटा की मैपिंग कर अपलोड करने सहित अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस दौरान सभी कर्मियों के मोबाइल में परिसीमन ईवी एप डाउनलोड कराया गया और शनिवार से ही परिसीमन कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.