Supaul News: नोडल शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग, पॉक्सो एक्ट-बाल अधिकारों पर चर्चा
सुपौल, नवम्बर 29 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा परिकल्पित 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत शनिवार को जिले के नोडल शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला बाल संरक्षण इकाई और कवच परियोजना (समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र मिश्रा, पैनल अधिवक्ता शीलभद्र कुमार सिंह और कवच परियोजना के देबनाथ घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.