Supaul News: निर्मली में इलाइट एक्सीलेंस परीक्षा आयोजित, 300 विद्यार्थी शामिल
सुपौल, अक्टूबर 10 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। निर्मली नगर पंचायत स्थित अनुपम तक्षशिला विद्यापीठ विद्यालय में शनिवार को इलाइट एक्सीलेंस 1.0 प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में 160 और दूसरी पाली में 140 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में कक्षा तीन से पांच और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा परखने के साथ उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि विकसित करना था। परीक्षा में हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय, आभा पब्लिक स्कूल, एसएनएस ग्लोबल सेमिनरी, कन्या मध्य विद्यालय, संस्कार भारती फुलपरास, मिडिल स्कूल रसुआर मरौना, डीपीएस पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.