सुपौल, जुलाई 11 -- Supaul News: बलुआ बाजार,एक प्रतिनिधि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर नल का जल' योजना का उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई जगहों पर योजना अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है। ताजा मामला छातापुर प्रखंड के लक्ष्मीनिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 का है, जहां शुक्रवार को एक घर के नल से स्वच्छ पानी के बजाय कीचड़युक्त पीला पानी निकलने लगा। इसे देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

ग्रामीणों की समस्या ग्रामीण संतोष यादव, नीतीश कुमार यादव, राम अवतार यादव, रविंद्र यादव एवं राहुल प्रताप यादव ने बताया कि उनके वार्ड में लंबे समय से नल-जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि पाइपलाइन की नियमित फ्लशिंग और पानी की ...