Supaul News: धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुपौल, सितम्बर 5 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न कृष्ण मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों व पंडालों में भजन-कीर्तन और भगैत का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विभिन्न स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। खासकर बच्चे मेला घूमने और खिलौने खरीदने को लेकर उत्साहित नजर आए। वहीं, महिलाओं और पुरुषों ने विभिन्न दुकानों से मिठाई व अन्य सामान की खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान कृष्ण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.