Supaul News: धान-गेहूं से आगे बढ़ेगा सुपौल, 50 हेक्टेयर में बनेगा मसाला क्लस्टर
सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: सुपौल। नवीन कुमार जिले के किसानों के लिए खेती का स्वरूप बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। अब जिले के किसान सिर्फ धान और गेहूं की पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि व्यावसायिक खेती की दिशा में भी कदम बढ़ाएंगे। उद्यान विभाग ने जिले में पहली बार बीज मसाला योजना के तहत धनिया और मेथी की क्लस्टर आधारित खेती शुरू करने का फैसला लिया है। योजना के तहत कुल 50 हेक्टेयर क्षेत्र में मसाला फसलों की खेती कराई जाएगी। इसमें 25 हेक्टेयर में धनिया और 25 हेक्टेयर में मेथी की खेती होगी। विभाग का मानना है कि कम लागत और बेहतर बाजार मूल्य वाली इन फसलों से किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि खेती व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि क्लस्टर यानी समूह बनाकर कराई जाएगी। जिले में पांच क्लस्टर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.