Supaul News: धान की बालियों पर कीट-पतंगों का बढ़ा प्रकोप, किसान चिंतित
सुपौल, अगस्त 30 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि सीमावर्ती क्षेत्र में धान की फसल पर संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले चूहों के आतंक से परेशान किसानों के सामने अब कीट-पतंगों के बढ़ते प्रकोप की नई समस्या खड़ी हो गई है। अगता धान की फसलों में बालियां निकलने के साथ ही बालियों पर कीट-पतंगों का हमला बढ़ गया है। धान की बालियां पौधे के घोघ से बाहर निकलते ही कीटों की चपेट में आ रही हैं। इससे बालियों का ऊपरी हिस्सा सूख जा रहा है और उसमें दाने नहीं बन पा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे प्रकोप से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: धान में बाली निकलते ही मंडराया गंदी और कीटों का खतरा किसानों का कहना है कि इस वर्ष सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में धान की फसल की स्थिति शुरुआत में अच्छी थी। मौसम का भी साथ मिला और पौधों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.