Supaul News: धनतेरस पर सर्राफा बाजार में बरसेगा धन, एक करोड़ के कारोबार की उम्मीद
सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर का सर्राफा बाजार सजने लगा है। पर्व के मौके पर इस बार भी बाजार में धन की वर्षा होने की उम्मीद है। आगामी छह से आठ अक्टूबर तक सर्राफा बाजार में विशेष रौनक रहने की संभावना है। त्योहार नजदीक आते ही आभूषण दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। वहीं, सर्राफा व्यवसायी भी बेहतर कारोबार की उम्मीद में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शहर के मेन रोड, बंशी चौक रोड और महात्मा गांधी रोड सहित प्रमुख बाजारों में स्थित आभूषण दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कहीं रंग-बिरंगे फूलों और गुलदस्तों से दुकानें सजाई जा रही हैं तो कहीं आकर्षक लाइटिंग और गुब्बारों से ग्राहकों को लुभाने की तैयारी है। ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.