Supaul News: दो घरों में चोरी, ढाई लाख की संपत्ति ले गए चोर,एक धराया
सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर पंचायत स्थित महद्दीपुर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी व जेवरात सहित करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी के जग जाने की आहट पर भाग रहे चोरों में से एक को गृहस्वामी ने पकड़ लिया।
गौरवमयी पल इस दौरान हुई भिड़ंत में गृहस्वामी भूमि साह के पुत्र 25 वर्षीय संतोष कुमार घायल हो गए। पकड़े गए चोर की आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर एसआई सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डायल-112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो. इमाम और पता अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोखलापुर गांव बताया है। उसने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.