सुपौल, नवम्बर 8 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता रोशनी-खुशियों और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व दीपावली रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। घरों से लेकर बाजारों तक दीपावली की रौनक छाने लगी है। लोग अपने घर-आंगन की साफ-सफाई और रंग-रोगन कर उसे रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाने में जुटे हैं। जिला मुख्यालय के बाजारों में पूजन सामग्री, मिठाई, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, पटाखे और सजावट के सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के महावीर चौक, स्टेशन चौक, हटखोला रोड और लोहिया नगर चौक सहित विभिन्न स्थानों पर दीपावली से संबंधित सामानों की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानों पर मिट्टी के दीये, ढिबरी, तेल, बाती, रंगीन कैंडिल और झालरों की खरीदारी की जा रही है। मिठाई की दुकान...