Supaul News: दिल्ली में 22 वर्षीय युवक की मौत, सात माह पहले हुई थी शादी
सुपौल, अगस्त 29 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 14 निवासी 22 वर्षीय मजरूल साफी की दिल्ली में मौत के बाद शनिवार दोपहर उसका शव पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। युवक की असमय मौत की खबर से गांव में भी मातम पसरा रहा। मजरूल की शादी करीब सात माह पहले हुई थी। मृतक के चाचा मो हदीश ने प्रतापगंज थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। आवेदन में बताया गया है कि मजरूल साफी, पिता स्व. मो. हमीद, दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 27 अगस्त 2026 को दिल्ली में ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दिल्ली में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.