Supaul News: दशहरा पर भी वेतन नहीं, आठ माह से भुगतान की आस में स्वच्छता कर्मी
सुपौल, अक्टूबर 17 -- आठ माह से वेतन का इंतजार Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। गांवों को स्वच्छ रखने में जुटे स्वच्छता कर्मियों के घरों में आठ माह से वेतन नहीं पहुंचा है। त्योहार बीत गया, लेकिन उनकी आर्थिक तंगी दूर नहीं हुई। दशहरा पर भी भुगतान नहीं होने से कर्मियों की खुशियां फीकी पड़ गईं। हालात ऐसे हैं कि परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से बकाया वेतन की आस लगाए कर्मी अब अधिकारियों के आश्वासन के भरोसे हैं। वेतन भुगतान की मांग को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने दो दिन पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की थी। इस दौरान बीडीओ ने विभागीय अधिकारियों से बात कर भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हो सका है। स्वच्छता कर्मी संतोष कुमार, संजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.