Supaul News: थाने में नष्ट की गई विभिन्न मामलों में जब्त देसी-विदेशी शराब
सुपौल, अगस्त 4 -- Supaul News: किशनपुर,एक संवाददाता। थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न कांडों में जब्त की गई बड़ी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब का जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया। मद्यनिषेध विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुल 1429.99 लीटर शराब को नष्ट किया गया। इस संबंध में मद्यनिषेध निरीक्षक कुश कुमार, प्रभारी अंचलाधिकारी मो जियाउल कमर तथा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त देसी और विदेशी शराब का न्यायालय एवं विभागीय दिशा निर्देशों के अनुरूप विनष्टीकरण किया गया। उन्होंने ने बताया कि शराब को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए थाना परिसर में ही नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की निगरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.