Supaul News: थरविटिया स्टेशन बदहाल, शौचालय पर ताला लगे रहने से यात्रियों को होती परेशानी
सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: किशनपुर, एक सावददाता। थरविटिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बदहाली ने रेलवे के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहां आने-जाने वाले यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। स्टेशन पर शौचालय में ताला लटका रहता है, महिलाओं के लिए यूरिनल और शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल के नाम पर महज एक चापाकल उपलब्ध है, जबकि बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां तक नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म के फर्श पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शाम ढलते ही प्लेटफॉर्म के चारों ओर अंधेरा छा जाता है, जिससे यात्रियों को असुविधा के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता सताने लगती है।
शौचालय, पेयजल और बैठने की सुविधा बदहाल स्टेशन की सबसे गंभीर समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.