सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि राजधानी के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दसवीं नेशनल स्कूल गेम्स की थांग-ता प्रतियोगिता में सुपौल की अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सुपौल की खिलाड़ी सुष्मिता सिंह ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। अपनी इस उपलब्धि पर सुष्मिता सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कड़े मुकाबले के बीच पदक जीतना उनके और पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उनकी इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।सुष्मिता की उपलब्धि पर थांग-ता संघ के सचिव शुभम सिंह, खमिला गौतम, नसीम अकरम, रितेश अकरम एवं प्रणव जायसवाल सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रेमियों ने कहा कि सुस्मित...