Supaul News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, पत्नी घायल
सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता । मरौना-निर्मली मुख्य सड़क पर गणेशपुर और बेला गांव के बीच रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा पर सवार उसकी पत्नी भी जख्मी हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बाइक पर सवार दोनों लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान हररी पंचायत के दानापुर गांव निवासी सोमन मुखिया (55) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी रामपति देवी (50) भी हादसे में घायल हो गईं।
हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत पत्नी के साथ घर लौट रहे थे सोमन जानकारी के अनुसार, सोमन मुखिया रविवार को अपनी पत्नी के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.