सुपौल, अक्टूबर 17 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि पुलिस ने अलग अलग जगह छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में थाना क्षेत्र में अलग अलग पंचायतों से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार पीआर आई 99/17 का वारंटी बेल्ही गांव निवासी संतोष मेहता, कांड संख्या 214/23 का वांरटी सुरेंद्र राम तथा भवानीपुर दक्षिण पंचायत निवासी कांड संख्या 98/21 का वारंटी मदन मरीक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...