सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता । मरौना थाना क्षेत्र के गनौरा गांव में रविवार को 12 वर्षीय बालक की तिलयुगा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गनौरा वार्ड पांच निवासी मुकेश कुमार यादव के पुत्र रविनंदन कुमार (12) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविनंदन कुमार अन्य बच्चों के साथ रविवार दोपहर में तिलयुगा नदी में नहाने गया था।

घटना का विवरण नहाने के दौरान पानी के तेज धारा मे बह कर वह गहरे पानी में चला गया। और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर सुनते ही चीख-पुकार से पूरी माहौल गमगीन हो गया। माता पिता के एक लौता पुत्र रव...