Supaul News: डपरखा में स्थापित है आस्था का प्रमुख केंद्र, 1940 से पूर्व हुई थी स्थापना
सुपौल, अक्टूबर 17 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि त्रिवेणीगंज नगर परिषद के दपरखा में स्थापित मां दुर्गा का मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए अगाध आस्था और विश्वास का बड़ा केंद्र बन चुका है। मान्यता है कि इस दरबार में सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु मुराद मांगता है, माता उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। खास तौर पर संतान प्राप्ति को लेकर इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। लोगो की मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से यहां आता है माता उनकी मुरादे अवश्य पूरी करते हैं। स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों का कहना है कि आज तक इस मंदिर से किसी भी नि:संतान महिला को निराश होकर नहीं लौटना पड़ा है। सच्ची श्रद्धा के साथ माता के दरबार में मत्था टेकने वाली महिलाओं की सूनी गोद बहुत जल्द भर जाती है। इसके अलावा, माता की असीम कृपा से इस गांव के लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.