सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता जिला परिषद सभागार में गुरुवार को ट्रेनिंग ऑन परमिसिबल वर्क विषय पर प्रशिक्षण की डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने दीप जलाकर शुरुआत की। इस क्रम में डीडीसी ने प्रशिक्षण में मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ट्रेनिंग में प्राप्त जानकारी का उपयोग क्षेत्र स्तर पर योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत अनुमन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यों के चयन एवं निष्पादन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के प्रावधानों, अनुमन्य कार्यों...