Supaul News: ट्रक की ठोकर से गार्ड की मौत
सुपौल, अगस्त 27 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज निज प्रतिनिधि त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर आईटीआई कॉलेज जागुर के समीप गुरुवार को अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों और आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड 11 निवासी बोकु यादव के 55 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र प्रसाद यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भूपेंद्र यादव आईटीआई कॉलेज के समीप स्थित एक प्लांट में गार्ड के रूप में काम करते थे। गुरुवार की सुबह ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-327ई पर त्रिवेणीगंज की ओर से पिपरा की तरफ जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.