Supaul News: टेंडर के बावजूद करजाईन-गोसपुर सड़क का निर्माण अधर में, लोगों में बढ़ता आक्रोश
सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: करजाईन बाजार, संवाददाता एनएच-106 से निकलने वाली करजाईन-गोसपुर सड़क का पुनर्निर्माण टेंडर जारी होने के कई महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क की बदहाल स्थिति से एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीण कार्य विभाग ने कई माह पूर्व 3.55 किलोमीटर लंबी इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया था। विभाग की ओर से निर्माण कार्य का जिम्मा सहरसा की ओम साईं कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया, लेकिन अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
निर्माण कार्य में देरी से ग्रामीण परेशान सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के होने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.