सुपौल, अक्टूबर 10 -- जीएसटी अनुपालन पर उठे सवाल Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बड़े प्रतिष्ठानों और फैक्ट्रियों के संचालन के बीच जीएसटी नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कारोबार का दायरा मुख्यालय से ग्रामीण इलाकों तक फैल रहा है, लेकिन नियमित जांच और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से वाणिज्य कर विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई प्रतिष्ठानों के बिना जीएसटी पंजीकरण के संचालित होने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीण रघुनंदन साह, सूर्यनारायण कामत, अमर कुमार और अजय यादव सहित अन्य लोगों का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़े-बड़े प्रतिष्ठान और फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। आरोप है कि इनमें कुछ प्रतिष्ठानों में जीएसटी नियमों का पालन नहीं किया ज...