Supaul News: जिले में झमाझम बारिश, त्रिवेणीगंज में सबसे अधिक 68.4 एमएम
सुपौल, अगस्त 4 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता सुपौल में मंगलवार को मानसून मेहरबान रहा। जिले के सभी 11 वर्षामापी केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई। त्रिवेणीगंज में सबसे अधिक 68.4 एमएम बारिश हुई। सरायगढ़-भपटियाही में 66 और पिपरा में 65.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। किशनपुर में 62.4, छातापुर में 49.6 और बसंतपुर में 44.6 एमएम बारिश हुई। वहीं प्रतापगंज में सबसे कम 8.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सुहाना हुआ है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार मरौना में 16.2, निर्मली में 14.2, राघोपुर में 25.2 और सुपौल में 25.4 एमएम बारिश हुई। जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की मात्रा में अंतर रहा। कई जगहों पर तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति भी बनी। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 04 Augus...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.