सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता रोशनी, उमंग और खुशियों का पर्व दीपावली जिलेभर में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में भी दीपावली की धूम रही। शहर से लेकर गांव तक घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों की जगमगाहट से पूरा जिला उत्सवी माहौल में डूबा रहा। शाम होते ही घर-आंगन में दीप जलने लगे और चारों ओर रोशनी का नजारा दिखाई देने लगा। दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मां लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं...