सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता आम लोगों से जुड़े मामलों के निष्पादन में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक में जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों और विभिन्न योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में न्यायालय वाद, दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार, जनसंवाद कार्यक्रम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार में डीएम ने 54 परिवादों की सुनवाई डीए...